फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन मकान की रेलिंग टूटने से राज मिस्त्री की मौत

Wed, 25 Nov 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कस्बे के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड में बुधवार की शाम निर्माणाधीन मकान की रेलिंग टूट जाने से राजमिस्त्री की गिरकर मौत हो गई। हादसे में मकान मालिक समेत चार मजदूर घायल हो गए ।
विज्ञापन

घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। मृतक राजमिस्त्री क्षेत्र के फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला निवासी है।
एकौना थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी नारायण राव कस्बे के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड में अपना मकान बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मजदूर और मिस्त्री मिलकर कर तीसरे मंजिल पर पानी की टंकी चढ़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि टंकी चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ गया और टंकी रेलिंग के समीप गिरी। इससे रेलिंग टूट गयी।
मजदूर और मकान मालिक दूसरे मंजिल पर गिरकर घायल हो गए। वही राजमिस्त्री कैलाश राजभर (40) निवासी अभयपुर टोला फतेहपुर जमीन पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल मजदूर हीरा मांझी (50) निवासी शेरवा थाना सोहद्रा जिला बेतिया बिहार, राजेश प्रसाद (40) निवासी चौघाटा थाना मानपुर जिला बेतिया बिहार और मकान मालिक नारायण राव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
सीओ राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि शव को पीएम करने के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के बारे में जांच चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें