फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह आरोपियों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Fri, 23 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा कस्बे से घर लौटते समय मनबढ़ों ने रास्ते में घेरकर एक युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत छह लोगों पर मारपीट, बलवा व हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मलघोट बिरैचा गांव के शिव कुमार यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह 20 अक्तूबर को पथरदेवा गए थे। घर लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर भोला मद्धेशिया, गोलू मद्धेशिया व मोछू मद्धेशिया तीन अज्ञात लोगों के साथ रास्ते में घेरकर गाली-गुप्ता देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसने मना किया तो भोला मद्धेशिया ने रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें