फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सास, ननद और पति पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में दो दिन पहले चांदमती पत्नी सोनू की फंदे से लटकने से मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई मंसी बिन निवासी भीसवा खालसा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि शनिवार को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका की सास पानमती देवी, ननद अनिता देवी और पति सोनू साहनी पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें