तरकुलवा। कोन्हवलिया चौराहे पर 10 दिन पहले तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोन्हवलिया गांव निवासी राजेश शर्मा (53) तीन अक्तूबर को चाय पीने चौराहे पर गए थे। तभी पीछे से आए ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक भरत मद्धेशिया पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद