फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं जाह्न्वी, समझीं विभागीय कार्यप्रणाली

Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय लार की कक्षा आठ की छात्रा जाह्न्वी सिंह को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस पहल से छात्रा को प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यालय में विभिन्न विभागीय योजनाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
एक दिन की अधिकारी की भूमिका निभाते हुए जाह्न्वी ने बीआरसी कर्मचारी गणेश पांडेय से जनगणना ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दिनेश सिंह से बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया समझी, जबकि पवन मिश्रा ने उन्हें अपार आईडी के बारे में बताया। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना की कार्यप्रणाली को भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने उन्हें विभागीय कार्यों की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें