देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी अश्वनी पांडेय ने एक युवक पर पैसे मांगने को लेकर मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी देव सिंह उर्फ राजा पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अश्वनी के अनुसार, 16 जुलाई 2025 को पैसों का लेनदेन हुआ था। आरोप है कि 25 अक्तूबर की रात वह घर जा रहे थे, तभी देव सिंह ने उनसे और रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट की। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद