फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

Fri, 06 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। कॉलेज से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को ककवल चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी गौरी बाजार पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। हरपुर गांव निवासी भरत यादव की बेटी पूजा यादव (19) ककवल चौराहे के पास एक महिला महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम कॉलेज से साइकिल से घर लौटते समय वह बाइक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया।
सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक सवार की पहचान कर ली गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें