फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चालक से मारपीट के मामले में आठ नामजद समेत 13 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। चालक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 15 अक्तूबर की बताई गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी रामनिवास यादव बैतालपुर स्थित अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी में ऑटो चलाते हैं। तहरीर के मुताबिक, 15 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूली बच्चों को छोड़कर लौटते समय सकरापार खुर्द पुलिया के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी घेर ली। आरोप है कि रुपये मांगने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
पुलिस ने महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी गोलू मद्धेशिया, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के साहू टोला बैतालपुर निवासी सत्यम पासवान और सुमित दुबे, बैतालपुर के लाल टोला निवासी करन यादव, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार खुर्द निवासी गोलू पटेल, दीपक गोंड और प्रियेश भारती तथा चतुभुजपुर गांव निवासी आकाश पटेल समेत पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें