फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक चोरी के 17 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला काली मंदिर के पास घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद 26 नवंबर की रात अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना नौ नवंबर की रात हुई थी।
विज्ञापन

रजला काली मंदिर निवासी बजरंगी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे उनकी बाइक घर के सामने सड़क पर खड़ी थी। अगले दिन सुबह छह बजे सोकर उठे तो बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:27 बजे पुलिस को लिखित शिकायत मिली और रात 9:55 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय के मुताबिक, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें