फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सफाईकर्मी से अभद्रता व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 31 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के भरहेचौरा गांव में सरकारी ड्यूटी के दौरान सफाईकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरहेचौरा चंदौली में तैनात सफाईकर्मी नन्दलाल बासफोर ने अन्य कर्मियों के साथ 27 मई को बकरीद पर्व के मद्देनजर गांव स्थित मस्जिद के आसपास सफाई कार्य करने गया था। इसी दौरान गांव निवासी सैफ अली वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके हाथ से कुदाल छीन ली और उससे हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सैफ अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें