फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता दो महीने से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रामपुर कारखाना थाने का चक्कर लगा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, गांव के ही हरिंद्र यादव का उसके घर आना-जाना था। करीब पांच वर्ष पहले आरोपी ने चुपके से उसका स्नान करते समय वीडियो बना लिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार होटल व अन्य स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उस दौरान गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। गर्भवती होने की जानकारी पर उसके घर में विवाद होने लगा। इसी बीच आरोपी काम के बहाने विदेश (श्रीलंका) चला गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के घरवाले भी उसे धमकी दे रहे हैं। करीब दो महीने तक थाने का चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी एसओ आनंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें