देवरिया। आपसी विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले चार मनबढ़ों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने युवक को विश्वास में लेकर अपने साथ ले गए और पिटाई करते हुए चप्पल पर थूककर चटवाया।
सदर कोतवाली के गोबराई खास निवासी फुलवंती देवी पत्नी अद्या विश्वकर्मा ने पुलिस को देकर बताया कि 21 नवंबर को बेटा अभिषेक विश्वकर्मा को गांव के अभय यादव, शिवम यादव, राहुल यादव, मुकेश यादव ने आपसी विवाद के बाद बहला फुसलाकर गांव के बाहर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चप्पल पर थूककर चटवाया।
आरोप है कि 28 नवंबर की रात करीब 11 बजे मेरे घर पर आकर ईंट पत्थर चलाने लगे मेरा घर का गेट तोड़ दिया, जिससे तीन गायों को गंभीर चोट लगी है। घर पर मैं और एक मेरी पुत्री ही रहती है। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गांव के अभय, शिवम, राहुल व मुकेश के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार हुआ सिंह ने बताया कि युवकों में विवाद है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।