सलेमपुर। मझौलीराज के बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि के दिन पूजा करने आए दो युवकों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला निवासी रानी देवी पत्नी शंभू गौंड़ ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि 16 फरवरी को उनका बेटा आकाश गौंड़ बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने गया था। आरोप है कि पूजा के बाद जब वह अपनी बाइक पार्किंग से निकाल रहा था, इसी बीच कुछ युवकों ने आकाश के सिर पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद कुमार को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के नादघाट गांव निवासी राहुल, आदित्य खरवार, कृष्णा प्रसाद, सूरज, आदित्य, अरमान, सचिन व अभि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद