फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 19 May 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में गली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मुसहरी गांव निवासी पूनम राव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई की शाम गांव के कुछ लोग गली विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गए और घर में घुसकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पूनम राव, उनके भाई संजीव व भतीजे रवि घायल हो गए। हमले में दीपक और रवि के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पूनम का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुसहरी गांव निवासी धर्मेंद्र , संजीत, सविंद्र, मिथिलेश, अनूप पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें