फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दवा काउंटर पर भीड़, गर्मी से फूल रहा दम

Tue, 19 May 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इन दिनों इलाज कराने आ रहे मरीजों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। सबसे अधिक मुश्किल दवा लेने में आ रही है। बढ़ती तपिश में टिन शेड के नीचे देर तक कतार में खड़े रहकर दवा लेना किसी मुश्किल से कम नहीं है। हालत यह है कि डॉक्टरी और पैथोलॉजी जांच के बाद दवा लेने में मरीजों और तीमारदारों का दम फूल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज इलाकों और सीमावर्ती बिहार के करीब दो हजार मरीज इलाज कराने आते हैं।
मरीज और उनके परिजन पंजीकरण कराने के बाद ओपीडी ब्लॉक में डॉक्टरों को दिखा कर जैसे ही दवा लेने मुख्य काउंटर की तरफ बढ़ रहे हैं, वहां भीड़ देखकर परेशान हो जा रहे हैं।
पहले छह दवा काउंटर खोल गए थे। अब चार काउंटर पर दवा वितरित होती है। इसके चलते मरीजों की कतार टिन शेड से बाहर तक पहुंच जा रही है। मंगलवार को दवा काउंटर पर मरीजों की ठसाठस भीड़ रही। टिन शेड में खड़े मरीजों के ऊपर चल रहा पंखा भी गरम हवा फेंक रहा था। इससे मरीज व उनके तीमारदार पसीने से तर बतर हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

करौंदी क्षेत्र से परिजन की दवा कराने आए सुभाष ने बताया कि डॉक्टर को सुबह 11 बजे ही दिखा लिया था, मगर एक घंटे से दवा की लाइन में खड़ा हूं। गर्मी में देर तक लाइन में खड़े होने के कारण चक्कर जैसा महसूस हो रहा है। यहां काउंटर और बढ़ना चाहिए। सलेमपुर क्षेत्र से सास को लेकर आईं शकुंतला देवी ने बताया कि यहां पर दवा लेना सबसे कठिन काम है।
विज्ञापन

ऊपर से गर्मी ने बेहाल कर दिया है। कतार में खड़े लोगों ने बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर खोलने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें