बखरा। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इंदूपुर गांव में 34 वर्षीय विवाहिता खुशी देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतका के पिता अनिल गोंड की तहरीर पर उसके पति-चंदन गौड़ एवं सास कमला देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जोकहा गांव निवासी विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने बेटी की शादी 6 वर्ष पूर्व गौरी बाजार थानाक्षेत्र के इंदूपुर गांव में चंदन गोंड़ से की थी। उसके दो बच्चे है। शादी के बाद बेटी को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।