तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दो भाइयों के चोटिल हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा 12 अप्रैल का हुआ था।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी सुनील प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपने भाई गौरीशंकर के साथ निमंत्रण में जा रहे थे। रात करीब 7: 30 बजे गल्ला मंडी के पास मैनपुर की ओर से आ रहे बाइक चालक ने गलत दिशा में आकर तेजी से टक्कर मार दी। संवाद