फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एजेंट पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष की एक महिला से बचत कराने के नाम पर कम्हरिया के एक एजेंट ने दो हजार रुपये मासिक का आरडी खाता खोल दिया और रुपये वसूल कर जमा नहीं किया। पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव निवासी विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बगल गांव कम्हरिया का रहने वाला एक एजेंट अपने को एलयूसीसी प्राइवेट कंपनी का एजेंट बताकर जुलाई 2023 में पत्नी डिंपी सिंह का दो हजार रुपये प्रति माह का आरडी खाता खोल दिया।
विज्ञापन

छह माह तक लगातार रुपये जमा कराकर पासबुक पर चढ़ाता रहा। हालांकि इसके बाद भी एजेंट को लगातार हर माह दो हजार रुपये दिया जाता रहा लेकिन उसने जमा नहीं किया। जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह एजेंट से रुपये के बावत पूछने लगीं लेकिन एजेंट जानकारी देने में हीला हवाली करने लगा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें