रूद्रपुर। लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 20 लोगों पर जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में एक पक्ष के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
गांव की सावित्री देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के एक सार्वजनिक भूमि पर कुछ दबंग गोल गिरोह बनाकर अवैध कब्जा कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने उसके घर के छह लोगों को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।
घटना में पुलिस ने विकास, विशाल निषाद, अखिलेश, टाइगर, राकेश, नीरज, विजय, दीपक पर एफआईआर किया। जिसमें से विशाल निषाद, अखिलेश निषाद, टाइगर निषाद निवासीगण सरहसबह नौका टोला और विजय, दीपक निषाद निवासी लक्ष्मीपुर नौका टोला को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक निषाद की तहरीर पर पुलिस ने रामानंद प्रजापति, दिलीप प्रजापति, शैलेश, राकेश, उपेंद्र, सत्येंद्र, राजू, भीम और दीपक पर प्राथमिकी दर्ज की। संवाद