फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजेंद्र की मौत मामले में एफआईआर

Tue, 06 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी एवं बीएसएनएल से सेवानिवृत्त अधिकारी राजेंद्र दुबे की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को किशनगंज के सदर थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं।
मामले में मृतक के भतीजे राजवेंद्र दुबे ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनके चाचा राजेंद्र दुबे 2020 में बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए थे और पश्चिम बंगाल के किशनगंज में रह रहे थे। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने जनवरी 2023 में रानी कुमारी से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी और उसके परिजन उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
शिकायत के अनुसार, दो अक्टूबर 2025 को राजेंद्र दुबे को किशनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। 13 अक्टूबर 2025 को उनकी मौत की सूचना दी गई। 15 अक्टूबर को शव गांव लाया गया, जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के दाहिने कान के पीछे, गर्दन और सीने पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके रिश्तेदार शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन

थाना सदर जिला किशनगंज प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें