मईल। थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर गांव में घरेलू विवाद में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर समेत सात लोगों पर बलवा और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पिपरा रामधर गांव की नेहा भारती पत्नी सतीश की तहरीर पर पुलिस ने उनके सास-ससुर के अलावा पड़ोस के सत्येंद्र, चंदन, कुंदन, गोलू और रवि कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद