फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए मारपीट के मामले में छह पर प्राथमिकी

Mon, 19 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली में शनिवार को गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार की रहने वाली एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व सामान छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी नेहा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को विष्णु वर्मा उर्फ बिट्टू से हुआ था।
शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 20 जून 2025 की सुबह पति, सास-ससुर, ननद और देवरों ने मिलकर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज और लात-घूसे व डंडे से मारपीट की, साथ ही उसका स्त्रीधन और अलमारी-बक्से की चाबियां छीन लीं और मायके छोड़ आए।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, घटना की सूचना 112 पर दी गई, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मायके वालों ने समझौते की कोशिश की और पंचायत भी हुई, पर ससुराल पक्ष ने उसे विदा कराने से इन्कार कर दिया। पिछले माह 28 दिसंबर को भाई द्वारा बात करने पर भी जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शनिवार को उसके पति विष्णु उर्फ विट्टू, ससुर बेचन वर्मा, सास रूक्मणी देवी, ननद खुश्बू वर्मा, देवर महेश व ब्रह्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें