देवरिया। लार थाना क्षेत्र के आदर्शनगर पिंडी गांव में किशोर की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना 21 अक्तूबर की रात की है। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
आदर्शनगर पिंडी गांव निवासी अमरावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा घर के दरवाजे पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अंकित गोड़ और मनीष सिंह वहां पहुंच गए। दोनों ने बेटे को गाली देने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने गांव के रहने वाले दोनों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्यदेव को सौंपी गई है। लार के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद