रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, अपशब्द कहने, अशोभनीय टिप्पणी और धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि वहचार बहनें हैं। दो की शादी हो चुकी है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। एक दिन वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट की। कुदाल से हमला करने का प्रयास भी किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गुड्डू और रामनाथ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।