रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के पिपराइच गांव में पुरानी रंजिश में हुए विवाद में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी नरेंद्र पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 मई की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही वीरसेन यादव उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीरसेन यादव तथा अंबेश पांडेय उर्फ साहिल पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।