फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी नियुक्ति व वेतन घोटाले में दो प्रबंधक समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में फर्जी नियुक्ति, कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनकटा थाना क्षेत्र के एक ही व्यक्ति के तीन अनुमोदन पत्र जारी कर दो विद्यालयों में एक साथ शिक्षक बना दिया गया। इसका खुलासा होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों विद्यालय के प्रबंधक समेत शिक्षक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसको लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के भठ्या पाण्डेय निवासी मृत्युन्जय पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि प्रवीण कुमार कुशवाहा ने नागेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलवा और लाला लाजपत राय शिक्षण संस्थान बनकटा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत दिखाकर फर्जी नियुक्ति और अनुमोदन पत्र तैयार किए। आरोप है कि बैकडेटिंग कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से वेतन भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी द्वारा अलग-अलग तिथियों 31 मार्च 2011, 22 अप्रैल 2010 और 27 जुलाई 2010 के तीन अनुमोदन पत्र प्रस्तुत किए गए, जो एक ही पद के लिए होना संभव नहीं है। इतना ही नहीं, एक ही समय में दोनों विद्यालयों में कार्यरत दिखाकर न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएं भी दाखिल की गईं।
आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में विद्यालय के प्रबंधक और अन्य संबंधित लोगों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया। पहले की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जहां से आदेश जारी होने के बाद कोतवाली पुलिस ने नागेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलवा के प्रबंधक विपिन कुमार, लाला लाजपत राय शिक्षण संस्थान बनकटा के प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता व सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार के खिलाफ फर्जी नियुक्ति, कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि प्रकरण में जालसाजी, धोखाधड़ी और कूटरचना से जुड़े तथ्यों की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें