फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट मामले में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के भटनी बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इसमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भटनी बुजुर्ग गांव के राजकुमार बांसफोड़ ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दिया। आरोप लगाया कि कुछ युवक रात को रास्ते पर बैठकर गांजा पी रहे थे। उधर से गुजरे बेटे को गाली देने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के गोलू, कैफ, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहना गांव के ऋतिक यादव सहित कुल तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया। दो आरोपी हिरासत में हैं। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि तीन आरोपियों पर एससीएसटी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें