तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे गांव का किशन प्रसाद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी घर से जाते समय गहने भी ले गई है। आरोप है कि इस घटना में करन प्रसाद और राज गुप्ता ने भी सहयोग किया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद