भटनी। क्षेत्र के घांटी गांव में जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर आरोपियों ने एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी मनोज कुमार उपाध्याय अधिवक्ता हैं। उनकी घांटी गांव में भी जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद