तरकुलवा। बरात से लौट रहे एक युवक को रस्ते में मुंडेरा बाबू चौराहे के पास घेर कर लात-मुक्का, लाठी-डंडे व बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों पर मारपीट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के रामपुरगढ़ गांव के रहने वाले राघवेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह 19 फरवरी को अपने भाई आयुष और पिता के साथ पड़ोस के सुनील जायसवाल की बरात में गया था।
वहां भोजन करने के दौरान जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल और उनके सहयोगियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि वहां से लौटते समय रात में उक्त लोगों ने थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू चौराहे के पास उनकी गाड़ी रोक लिया और लात मुक्का, लाठी डंडा और बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जाते समय जान से मारने की धामकी भी दी।
इस मामले में पुलिस ने रामपुरगढ़ निवासी जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मोहित गुप्ता, अभय जायसवाल, मुकेश जायसवाल व विकास जायसवाल के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान माल की धमकी सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।