सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव के समीप दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया काजी गांव निवासी मुन्ना सिंह कुशवाहा व विजय कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी को दोनों सड़क किनारे टहल रहे थे इसी बीच कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शनिवार को शिकायती पत्र के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रौनक पांडेय व अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।