फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाकू से हमला करने के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार की रात सनसनीखेज वारदात में कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गांव के ही एक मुर्गी फार्म पर से दावत खाकर घर लौट रहा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पिता-पुत्र समेत पांच लोगों पर बलवा, मारपीट व गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, नारायणपुर गांव के रहने वाले भोलू और डिंपल मंगलवार रात में गांव के पूरब स्थित एक मुर्गी फार्म से दावत खाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले घात लगाए कुछ लोगों ने चाकू, लाठी-डंडा से लैश होकर रास्ते में उनको घेर कर हमला बोल दिया। जिसमें चाकू लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। इस मामले में एक घायल युवक भोलू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रवीण यादव, उमेश यादव, अंबिकेश, चंदू व नीरज कुमारी के खिलाफ गंभीर धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें