फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 108 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज रोड और कचहरी चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस के अभाव, नो हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
इसके अलावा सोंदा, सोनू घाट, न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल तथा साकेत नगर स्थित डॉ. दाऊद अंसारी के क्लीनिक के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग कर सही कागजात मिलने पर नंबरिंग भी की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुल 108 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, दुर्घटनाओं में कमी आती है और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें