देवरिया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी नहीं हो सकी। एल्डर्स कमेटी की ओर से सूची जारी की जानी थी, लेकिन कंडोलेंस के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब मंगलवार को होने वाली एजीएम के बाद आगे की प्रक्रिया पर फैसला लिया जा सकता है।
उमेश नारायण श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली एल्डर्स कमेटी की ओर से चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसी क्रम में अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी थी। सोमवार को कंडोलेंस होने के चलते इससे संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और सूची का प्रकाशन टाल दिया गया।
उधर, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की दूसरी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामानुज शुक्ल ने इस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। संवाद