फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर के सामने बैनामा कराने पहुंचे लोगों में हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री दफ्तर के सामने बैनामा कराने पहुंचे लोगों में हुई हाथापाई
विज्ञापन

पति की मौत के बाद जमीन पर देवर के नाम बनाया था वसीयतनामा
18 साल पूर्व के वसीयतनामा के आधार पर देवर ने रोकवाया बैनामा
चार बेटियों को अपनी हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करने पहुंची थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रजिस्ट्री कार्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर बेटियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने आई महिला का उसके देवर ने विरोध करते हुए खूब हंगामा किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। वहां मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज नगर के धूस टोला की रहने वाली गुलाइची की चार बेटियां हैं। वर्ष 2002 में पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने देवर स्वामीनाथ के नाम अपनी पूरे हिस्से की जमीन का वसीयतनामा कर दिया और अपने देवर के घर रहने लगी। एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बेटी के घर कोई कार्यक्रम की बात बताकर चली गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह जब वह घर नहीं पहुंची तो बृहस्पतिवार को उसका देवर तलाश करते हुए बेटी के घर जा रहा था। इसी बीच किसी ने उसे सूचना दी कि उसकी भाभी अपनी बेटियों के नाम से जमीन रजिस्ट्री करने सलेमपुर पहुंची है। जब वहां वह पहुंचा तो देखा कि महिला अपनी बेटी व दामाद के साथ अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची थी। उसने वहां पहुंचकर लिखा-पढ़ी का विरोध करते हुुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। महिला अपनी बेटियों के नाम बैनामा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें