फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, चले ईंट-पत्थर

Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व भी हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमीपुरा दलित बस्ती में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडा और चले ईंट-पत्थर में मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया। मारपीट में तीन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन

कपरवार पश्चिमीपुरा की दलित बस्ती में सुबह अमला और मुन्ना के परिवार के बीच कहासुनी होने लगी। यह बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दो दिन पहले भी दोनों परिवार के बीच मारपीट हुई थी। इसमें डॉयल 112 नंबर के पहुंचने की बात कही जा रही है। मारपीट में अमला, सुरेंद्र, फूलमती देवी सहित कुछ अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। करीब एक घंटे तक हुए विवाद से मोहल्ले में खलबली मच गई। इस संबंध में सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें