रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी के मामले में दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव निवासी दीप नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिल्पी सिंह, सुशांत सिंह, शशि कला देवी के खिलाफ आम तोड़ने तथा मारपीट करने के मामले में मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसी तरह दूसरे पक्ष की शिल्पा सिंह की तहरीर पर गांव के ही दीप नारायण सिंह, अभिषेक, आदित्य, ऋषिकेश, आशुतोष उर्फ विवेक, लाल प्रताप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संवाद