फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिलर लगाने के दौरान मारपीट, ईंट-पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सरबौली गांव में खेत में पिलर लगाने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरबौली गांव निवासी रानी देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह अपने खेत में पिलर लगवा रही थीं। इसी दौरान बगल के रहने वाले सोनू, महेंद्र, गणेश, हिना और गुलाबी देवी वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। आरोप है कि देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
मारपीट में रानी देवी घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
पीड़िता की शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें