फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जमीन के विवाद में हुई मारपीट, तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल, केस दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 04:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

भीमपुर गांव में जमीन का विवाद दो पक्षों में काफी दिनों से चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से तीन महिलाएं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में जमीन का विवाद दो पक्षों में काफी दिनों से चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिए। जिसमें ज्ञानती देवी (26) पत्नी हीरालाल, राजेंद्र चौहान (50) पुत्र राम सुंदर, हीरालाल चौहान (30) पुत्र राजेंद्र, अंजलि (20) पुत्री अर्जुन व सुनीता देवी (30) पत्नी दुर्गेश घायल हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ज्ञानती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के महेंद्र, संतोष, राम अवध, विमला, रानी, परी व मुनीब के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें