फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं शिक्षक'

Sat, 14 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सदर बीआरसी परिसर में आयोजित जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नव निर्वाचित ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियो ने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया।
विज्ञापन
देवरिया में जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शिक्षक भवन में हुई। इसमें क्षेत्रीय इकाईयों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। ताकि देश के नौनिहालों का भविष्य बेहतर हो सके। छात्र और छात्राओं केे बेहतर शिक्षा मिले। इसके लिए किसी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अनुशासन में रहना होगा। ताकि दायित्वों के निर्वहन में किसी तरह की कमी न रह सके।

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को किसी तरह की दिक्कत हो तो जिला इकाई को अवगत कराएं। ताकि उनकी समस्या का समाधान कराया जा सके। महामंत्री हीरालाल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से उचित मांग पूरी हो जाएगी। इस दौरान शिवप्रसाद यादव, रामाजी यादव, कृपानारायण सिंह, बालेंदु , श्यामदेव, कमलेश, नंदलाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें