फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान में हिस्से के लिए मारपीट

Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के नियरवा गांव निवासी बेबी देवी पत्नी हरिश्चंद्र कुशवाहा ने जेटी समेत अन्य लोगों पर मकान में हिस्सेदारी के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि 12 मई की दोपहर वह मकान में हिस्से के लिए जेठ श्रीभगवान कुशवाहा से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि श्रीभगवान कुशवाहा, उनके साले अंगद कुशवाहा तथा पत्नी किरण देवी ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्रीभगवान कुशवाहा, अंगद कुशवाहा और किरण देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें