रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 16 वर्षीय पुत्री को 15 मई की रात करीब आठ बजे गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी राजेश चौहान बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि किशोरी को खोजने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।