फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो गांवों के युवकों के बीच मारपीट, एक गंभीर

Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के छितरूआ और बगही गांव के युवकों के बीच शनिवार की रात जमकर मारपीट हो गई। घटना में बगही गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों गांवों के युवकों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। करीब एक हफ्ता पहले बगही गांव के कुछ युवक छितरूआ गांव पहुंचे और वहां के निवासी मनोज राजभर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। शनिवार की रात मामला फिर भड़क उठा। बताया जाता है कि बगही गांव के तीन युवक गाड़ी से ऊसरा से लौट रहे थे। जब वे छितरूआ गांव के बीच से गुजर रहे थे तभी गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बगही गांव के किशन निषाद और शैलेंद्र निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां किशन निषाद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल वह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें