फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोन-पे के जरिए खाते से उड़ाए 99 हजार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Wed, 20 Aug 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव निवासी धीरेन्द्र विश्वकर्मा के खाते से साइबर ठगों ने करीब 99,120 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना बघौचघाट में तहरीर दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित धीरेन्द्र ने आरोप लगाया है कि बीते 11 अगस्त की शाम करीब 6 बजे गांव का निवासी अमित गुप्ता उसकी दुकान पर आया और उसका मोबाइल लेकर किसी से बात किया। इसके बाद रात करीब 8 बजे सिम अचानक बंद हो गया।
धीरेन्द्र का कहना है कि अमित गुप्ता ने उसके सिम कार्ड हैक कर अपने मोबाइल में फोन पे अकाउंट बना लिया और 11 से 13 अगस्त के बीच अलग-अलग लोगों को पैसे ट्रांसफर कराकर कुल 99,120 रुपये निकाल लिए। जब 12 अगस्त को उसने नया सिम निकाला और बैंक अकाउंट बैलेंस चेक किया तो पूरी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के लिए उन्होंने बघौचघाट स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया तो पता चला कि पैसा सिपिन शर्मा नाम के शख्स ने फोन पे के जरिए निकालकर कैश कर लिया है। आरोप है कि इस पूरे फ्रॉड में अमित गुप्ता और सिपिन शर्मा दोनों मिले हुए हैं। पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष बघौचघाट प्रदीप अस्थाना को सौंपी है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें