फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डांस को लेकर गांव तथा बरातियों के बीच मारपीट

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के नकटा पार मलटोले में रविवार को आई बरात में डांस के दौरान गांव के युवकों ने बरातियों की पिटाई कर दी। बरातियों का आरोप है कि गांव के युवकों ने अपशब्द कहने के बाद मारपीट की तथा महिलाओं के जेवर आदि छीन लिए। मारपीट में दूल्हे सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नकटा पार मल टोला में रविवार को सुभाष जायसवाल के घर बेटी की बरात गोरखपुर के पटना गांव से आई थी। बरात द्वार पूजा के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ रही थी। मल टोला चौराहे पर नकटा पार राम अवध टोले के कुछ युवक बरात में आकर डांस करने लगे। बरात में महिला भी आई थीं। बरातियों ने डांस कर रहे युवकों को मना किया।
इसके बाद गांव के युवकों और बरातियों में मारपीट हो गई। घटना की तहरीर सुभाष जायसवाल ने पुलिस को दी है। सुरौली के थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि द्वार पूजा के समय मारपीट की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें