फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट

Tue, 19 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में आम तोड़ने पर हुए मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों तरफ से 10 लोगों पर बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके अलावा दोनों पक्षों से एक-एक लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़री झिल्लीपार गांव निवासी अवधेश यादव और उमेश यादव के परिवार के बीच तीन दिन पहले आम तोड़ने पर विवाद हुआ था। देखते-देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग गोलबंद होकर एक -पर हमलावर हो गए। मारपीट में उमेश यादव की पत्नी ज्ञांती देवी और उनके तीन रिश्तेदार, जबकि दूसरे पक्ष से अवधेश यादव और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को ज्ञांती देवी की तहरीर पर गांव निवासी अवधेश यादव उनके पुत्र अभिषेक यादव, अविनाश यादव के अलावा राजकुमार सिंह और राजकुमार यादव, जबकि दूसरे पक्ष से अवधेश की तहरीर पर गांव निवासी ज्ञांती देवी, धोबी गांव निवासी शिव प्रकाश यादव, लार थाना क्षेत्र के कुंडावल निवासी मनोज यादव, उनके भाई रौनक यादव और हिमांशु पता अज्ञात पर बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया इसके अलावा शिव प्रकाश यादव और दूसरे पक्ष से अभिषेक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें