खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी जगह रिश्ता तय करने का आरोपी प्रेमी अपनी शादी के दिन ही जेल पहुंच गया। आरोप है कि चार साल से वह प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। प्रेमी की शादी की भनक लगते प्रेमिका प्रेमी के मान-मनौव्वल में जुटी गई। जब बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने प्रेमी पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसे भरथुआ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका के बीच करीब चार साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ।
घरवालों के रोक के बाद भी दोनों अलग होने को तैयार थे। इस बीच प्रेमी के घरवालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी। प्रेमी भी शादी के लिए राजी हो गया। इसकी भनक कही से प्रेमिका को लग गई।
इसकी भनक लगते ही प्रेमिका और उसके घरवाले प्रेमी की मान-मनौव्वल करने लगे। ग्रामीणों की मानें तो गांव से लेकर थाने में भी कई दिन तक पंचायत चली, मगर बात नहीं बनी।
नतीजा प्रेमिका पुलिस को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है मंगलवार को प्रेमी की बरात जाने वाली थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि प्रेमी को मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे भरथुआ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।