फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के लिए बीडीसी और पटीदार में मारपीट

Mon, 26 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसके पटीदार के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी विकास यादव लार ब्लाॅक क्षेत्र के बीडीसी है। उनका सगे पटीदार राजेश यादव से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह गांव में मारपीट हो गई। एक तरफ से विकास व दूसरे तरफ से राजेश घायल हो गए। लोगों ने दोनों को लार अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी उमेश वाजपेयी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें