खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे दो लोग आपस में भिड़ गए। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गई। विवाद बढ़ता देख एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। खुखुंदू क्षेत्र के परसिया भगवती गैस एजेंसी पर रविवार को उसी गांव निवासी रामबदन यादव और दीपक यादव रसोई गैस सिलिंडर लेने गए थे।