भाटपार रानी। चनुकी गांव के बाई टोला में सोमवार की दोपहर मे 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव पंखे के सहारे लटका मिला। दोपहर तीन बजे खिड़की से देखकर घर के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बाई टोला के बाबूलाल यादव कोटेदार हैं। उनके पुत्र सत्येंद्र यादव की पुत्री नंदिनी इंटर की छात्रा थी।
परिवार वालों ने बताया है कि वह मकान के प्रथम तल पर दोपहर में पढ़ने गई थी। कई घंटे बाद जब नीचे नहीं आई तो परिवार के एक सदस्य हाॅल में झांक कर देखा तो वह पंखे के सहारे लटक रही थी।
परिवार वालों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। छह माह पूर्व इसकी बड़ी बहन ने नीचे के कमरे में रखे गोदाम में आत्महत्या कर ली थी। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद